अमर उजाला
Fri, 3 January 2025
आहार में नट्स-सीड्स को शामिल करना सेहत के लिए बहुत लाभप्रद है। अलसी के बीज के कई फायदे हैं।
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं।
कोलेस्ट्रॉल कम करने, दिल के दौरे-स्ट्रोक से बचाव के लिए इसका सेवन किया जा सकता है।
ये बीज घुलनशील-अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर का भी अच्छा स्रोत हैं, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
एक अध्ययन में पाया गया कि फाइबर का नियमित सेवन पेट के कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाने में भी ये सीड्स लाभप्रद हैं।
वजन घटाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और सूजन कम करने में भी फ्लैक्स सीड्स खाने के फायदे हैं।
शरीर का सारा कैल्शियम चूस लेंगी ये आदतें, हो जाइए सावधान