अमर उजाला
Thu, 19 December 2024
हृदय रोगों से बचे रहने के लिए खान-पान को ठीक रखना जरूरी है। कुछ चीजें आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं।
अलसी के बीज (फ्लैक्ससीड्स) को हार्ट की समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर से भरपूर हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए फ्लैक्ससीड्स खाइए।
इन सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिगनन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
हृदय की सूजन को कम करने में भी अलसी के बीज के सेवन को फायदेमंद पाया गया है।
इसमें मौजूद लिगनन और फाइबर रक्त प्रवाह को सुचारू रखते हैं और ब्लड क्लॉट्स बनने से रोकते हैं।
फ्लैक्ससीड्स में मौजूद मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व तनाव कम करते हैं। ज्यादा तनाव भी हार्ट के लिए खतरनाक है।
चाय में अदरक के साथ मिलाएं ये चीज, सेहत को मिलेंगे कई फायदे