स्प्राउट्स खाने के पांच बड़े फायदे

अमर उजाला

Sun, 11 May 2025

Image Credit : Freepik

अंकुरित अनाज, जिन्हें आमतौर पर स्प्राउट्स के नाम से जाना जाता है, भारतीय आहार परंपरा का एक बेहद पौष्टिक खाद्य पदार्थ है
 

Image Credit : Freepik

छोटे-छोटे बीज, जैसे मूंग, चना, सोयाबीन की फली को जब पानी में भिगोकर और रखते हैं, तो उनमें से अंकुर फूटने लगते हैं
 

Image Credit : Freepik

यह अंकुरण प्रक्रिया बीज के अंदर छिपे पोषक तत्वों को कई गुना बढ़ा देती है, इसे रोज खाने के कई फायदे होते हैं
 

Image Credit : Freepik

पाचन तंत्र में सुधार

स्प्राउट्स में डाइटरी फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जिससे कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं और पाचन क्रिया सुचारू बनी रहती है

 
Image Credit : Freepik

एनर्जी लेवल बढ़ाए

स्प्राउट्स शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता। इन्हें सुबह नाश्ते में खाने से आप दिन भर ऊर्जावान और सक्रिय महसूस कर सकते हैं

 
Image Credit : Freepik

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करें

स्प्राउट्स में मौजूद विटामिन्स शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है

 
Image Credit : Freepik

वेट लॉस करने में मदद

कम कैलोरी और हाई फाइबर व प्रोटीन वाले स्प्राउट्स वजन कम करने या नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है

 
Image Credit : Freepik

शरीर को डिटॉक्स करें

स्प्राउट्स में मौजूद एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने (डिटॉक्सिफिकेशन) की प्रक्रिया में सहायता करते हैं, जिससे आप अंदर से स्वस्थ महसूस करते हैं

 
Image Credit : Freepik

ये चीजें खाएंगे तो 300 पार कर जाएगा शुगर लेवल

Adobe stock photos
Read Now