अमर उजाला
Mon, 4 August 2025
फिश ऑयल कैप्सूल का इसके फायदों को देखते हुए मांग काफी बढ़ रही है।
ये मछली के तेल से बनाए गए सप्लीमेंट होते हैं, जो विशेष रूप से ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं।
ये फैटी एसिड हृदय, मस्तिष्क और जोड़ों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर ब्लड प्रेशर और दिल के दौरे के जोखिमों से बचाने में इसके लाभ देखे गए हैं।
जोड़ों के दर्द में राहत पाने के लिए भी फिश ऑयल लाभकारी है। ये सूजन और दर्द को कम करता है।
उम्र के साथ होने वाली दृष्टि समस्याओं को कम करने में भी फिश ऑयल फायदेमंद हो सकता है।
अध्ययनों में पाया गया कि ओमेगा-3 वाली चीजों का सेवन अवसाद और चिंता को कम कर सकता है।
किशमिश या अंजीर, किसमें ज्यादा आयरन होता है?