फाइबर-एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है ये सूखा फल

अमर उजाला

Fri, 21 February 2025

Image Credit : Freepik.com

अंजीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए जाना जाता है। सर्दियों में इसका सेवन और भी लाभकारी है।

Image Credit : Freepik.com
अंजीर की तासीर गर्म होती है। आयुर्वेद के अनुसार, यह शरीर को गर्मी प्रदान करता है और वात तथा कफ दोष को संतुलित करता है। 
 
Image Credit : Freepik.com

कब्ज और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए अंजीर खाना फायदेमंद माना जाता है।

Image Credit : Freepik.com

अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को सुधारने और आंतों को साफ रखने में मदद करता है।

Image Credit : Adobe Stock

अंजीर में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

Image Credit : Freepik.com

हार्ट हेल्थ को ठीक रखने के लिए भी अंजीर फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखते हैं।

Image Credit : Freepik.com

अंजीर खाने से आयरन की कमी भी दूर होती है और एनीमिया में लाभ मिलता है।
Image Credit : Freepik.com

 विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होने के कारण अंजीर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मददगार है।

Image Credit : Freepik.com

अमरूद खाने के ये फायदे कर देंगे आपको हैरान

Freepik.com
Read Now