फाइबर वाली ये 5 चीजें शुगर-कोलेस्ट्रॉल को कर देंगी कंट्रोल

अमर उजाला

Sat, 15 March 2025

Image Credit : Freepik.com
शुगर-कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने के लिए खान-पान ठीक रखना जरूरी है। फाइबर वाली चीजें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।
Image Credit : Freepik.com

फाइबर वाली चीजें रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करती हैं। हार्ट के मरीजों को जरूर इसका सेवन करना चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

चिया सीड्स को आहार में जरूर शामिल करें। फाइबर और ओमेगा-3 से भरपूर ये सीड्स बैड कोलेस्ट्रॉल कम करती हैं। 

Image Credit : Freepik.com

दलिया भी फाइबर का अच्छा स्रोत है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला ये फूड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता।

Image Credit : Freepik.com

रोजाना एक सेब खाने की आदत बनाएं। इसमें पेक्टिन फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल-शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक है।

Image Credit : Freepik.com

ब्रोकली खाना भी आपके लिए लाभकारी है। ये डायबिटीज और हार्ट के मरीजों के लिए बहुत लाभप्रद है।

Image Credit : freepik.com

नट्स जैसे बादाम, काजू और अखरोट खाने से भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखा जा सकता है।

Image Credit : Freepik.com
गाजर, खीरा, चुकंदर खाने की आदत बनाइए, इससे भी सेहत को विशेष लाभ मिलता है।
Image Credit : Freepik.com

बादाम या अखरोट? याददाश्त सुधारने के लिए क्या खाएं

Freepik.com
Read Now