अमर उजाला
Sat, 10 August 2024
किडनी (गुर्दे) रक्त को फिल्टर करने, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करती है।
किडनी की अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। इससे विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने में मदद मिलती है।
ताजे फल और सब्जियां, विशेष रूप से हरी पत्तेदार सब्जियां किडनी की सेहत को बेहतर बनाती हैं।
किडनी की बीमारियों से बचने के लिए आहार में नमक की मात्रा कम रखने की सलाह दी जाती है।
रोजाना 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि जैसे पैदल चलना, योग की आदत बनाना लाभकारी है।
ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को कंट्रोल में रखने से किडनी की बीमारियों से बचाव हो सकता है।
सिर्फ अंडे ही नहीं, इन चीजों में भी होता है भरपूर प्रोटीन