अमर उजाला
Mon, 3 February 2025
भोजन के बाद आपने भी लोगों को सौंफ चबाते हुए देखा होगा। क्या आप इसके फायदे जानते हैं।
सौंफ में मौजूद फाइबर और आवश्यक तेल (जैसे एनेथोल) पाचन तंत्र को सक्रिय करते हैं और भोजन को पचाने में मदद करते हैं।
भोजन के बाद अपच, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो सौंफ चबाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
सौंफ में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।
सौंफ मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को नियंत्रित करता है। इससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
सौंफ में विटामिन-ए और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं।
सौंफ में फाइटोएस्ट्रोजन नामक यौगिक होता है, जो महिलाओं के हॉर्मोन संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है।
इन बीमारियों को जड़ से मिटाती है मुलेठी