अमर उजाला
Thu, 10 April 2025
भोजन के बाद आपने भी लोगों को सौंफ चबाते हुए देखा होगा। क्या आप इसके फायदे जानते हैं।
भोजन के बाद सौंफ चबाना न सिर्फ माउथफ्रेशनर का काम करता है, इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।
सौंफ में मौजूद फाइबर और आवश्यक तेल (जैसे एनेथोल) पाचन तंत्र को सक्रिय करते हैं और भोजन को तेजी से पचाने में मदद करते हैं।
सौंफ में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह की बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।
सौंफ मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को नियंत्रित करता है। इससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
सौंफ में विटामिन-ए और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं।
मुंह के छालों से राहत पाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय