अमर उजाला
Fri, 24 January 2025
फैटी लिवर एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, युवाओं में इसका जोखिम तेजी से बढ़ रहा है।
फैटी लिवर से बचने के लिए कुछ गड़बड़ आदतों को छोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है।
शराब, फैटी लिवर का सबसे प्रमुख कारण है। ये लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है।
शराब से लिवर सिरोसिस और लिवर फेलियर का भी खतरा रहता है, इसलिए इससे दूरी बनाएं।
जंक फूड, तला-भुना खाना, चीनी और फैट वाली चीजों का सेवन लिवर में फैट जमा करने लगता है, यहां भी सावधानी बरतें।
व्यायाम न करना भी लिवर में फैट बढ़ाने लगता है, इसलिए रोज व्यायाम जरूर करें।
पेनकिलर, स्टेरॉयड और अन्य दवाओं के अत्यधिक सेवन से बचें। इससे भी लिवर पर दबाव बढ़ता है।
सर्दियों में भूनकर खाएं लहसुन, ये बड़ी बीमारियां होंगी जड़ से खत्म