जल्दी-जल्दी खाना खाने से क्या होता है?

अमर उजाला

Fri, 18 April 2025

Image Credit : Freepik.com

आहार हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। आहार की गुणवत्ता और भोजन के तरीके दोनों पर ध्यान देना जरूरी है।

Image Credit : Freepik.com

क्या आप जानते हैं कि जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत आपके लिए ठीक नहीं है। इसके कई नुकसान हो सकते हैं।

Image Credit : Adobe
जल्दी-जल्दी खाना खाने से इसे आप ठीक से चबा नहीं पाते हैं, जिससे पाचन कठिन हो जाता है और गैस-एसिडिटी हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com

जब आप तेजी से खाते हैं तो दिमाग को पेट भरने का संकेत देर से मिलता है, जिससे ओवरईटिंग का खतरा हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

जल्दी खाने से मेटाबोलिज्म गड़बड़ा सकता है, जिससे शरीर का ऊर्जा संतुलन बिगड़ता है।
Image Credit : Adobe Stock

ये आदत एसिड रिफ्लक्स का भी कारण बन सकती है। इससे सीने में जलन की दिक्कत बनी रहती है।

Image Credit : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भोजन को हमेशा आराम से और चबा के खाना चाहिए ताकि इसका पाचन ठीक तरीके से हो सके।
Image Credit : Freepik.com

बढ़ते हार्ट अटैक की क्या वजह है?

Freepik.com
Read Now