अमर उजाला
Tue, 25 February 2025
आंखों की रोशनी कमजोर होना एक आम समस्या है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसका शिकार हो रहे हैं।
आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं, तो अपनी कुछ आदतों में तुरंत सुधार कर लें।
लगातार मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन देखने से आंखों पर दबाव बढ़ता है, जिससे दृष्टि कमजोर हो सकती है।
पर्याप्त नींद न लेना भी आंखों के लिए ठीक नहीं है, इससे आंखों में जलन या अन्य दिक्कतें हो सकती हैं।
आंखों को बार-बार रगड़ने से उनकी नाजुक कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और संक्रमण होने का खतरा रहता है।
खान-पान में गड़बड़ी, विटामिन्स ए-ई की कमी आंखों की रोशनी प्रभावित करने वाली हो सकती है।
यूवी किरणें आंखों के लिए खतरनाक होती हैं। धूप में बिना सनग्लासेस पहने निकलने से आंखों को नुकसान हो सकता है।
दूध के साथ मखाना खाने के क्या फायदे हैं?