अमर उजाला
Tue, 8 July 2025
मानसून अपने साथ कई तरह ही बीमारियां लेकर आता है। इसमें आंखों की दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं।
वातावरण में नमी और गंदगी के कारण आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
बिना हाथ धोए आंखों को छूने या रगड़ने से बैक्टीरिया आसानी से आंखों में पहुंच जाते हैं और संक्रमण फैला सकते हैं।
दिन में कम से कम 2 बार साफ पानी से आंखें धोएं। बाहर से आने के बाद आंखों की सफाई जरूर करें।
किसी और के तौलिये या रुमाल का इस्तेमाल करने से वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण फैल सकता है।
अगर आंखों में जलन या लालिमा हो तो कॉन्टैक्ट लेंस न पहनें। लेंस को हमेशा साफ सॉल्यूशन में ही रखें।
आंखें लाल होना, पानी आना, सूजन या खुजली होना संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं, ऐसे में तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें।
बिना ब्लड टेस्ट के कैसे जानें आपका शुगर लेवल हाई तो नहीं?