अमर उजाला
Tue, 16 July 2024
मानसून के समय में आंखों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
कंजंक्टिवाइटिस जैसी संक्रामक बीमारियां इस मौसम में आम हो जाती हैं। इसके दीर्घकालिक दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।
मानसून के दिनों में बढ़ी हुई नमी और दूषित पानी के संपर्क में आने के कारण आंखों से संबंधित समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।
इनसे बचाव के लिए हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखना, आंखों को बार-बार छूने से बचना जरूरी है।
चेहरे के लिए अलग-अलग तौलिया रखें, इसे किसी के साथ साझा न करें।
डॉक्टर के पर्चे के बिना आंखों के लिए किसी भी आई ड्रॉप का इस्तेमाल न करें।
अपने चेहरे को साफ पानी से धोते रहें।
6 ड्राई फ्रूट्स हाई बीपी के लक्षणों को कम कर सकते हैं