अमर उजाला
Tue, 14 October 2025
अगर आपको पर्याप्त (7-8 घंटे) नींद लेने के बाद भी दिनभर सुस्ती और नींद आती रहती है, तो यह सिर्फ आलस नहीं, बल्कि किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।
चिकित्सा विज्ञान में इस स्थिति को हाइपरसोमनिया कहते हैं। यह कई बीमारियों के कारण हो सकता है, जिन्हें पहचानना बहुत ज़रूरी है।
स्लीप एपनिया, जिसमें सोते समय सांस बार-बार रुकती है, और नार्कोलेप्सी, जिसमें दिन में अचानक नींद आती है, प्रमुख कारण हैं।
हाइपोथायरायडिज्म में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे लगातार थकान और नींद आती है।
शरीर में आयरन की कमी होने पर पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं बन पाती, जिससे शरीर के अंगों को ऊर्जा नहीं मिलती और थकान महसूस होती है।
अवसाद और चिंता भी हाइपरसोमनिया का एक बड़ा कारण हो सकती हैं, क्योंकि ये शरीर के एनर्जी लेवल को प्रभावित कर सकते हैं।
कैंसर की इन 6 बातों से ज्यादातर लोग अनजान