वैसे तो नींबू विटामिन-C का बेहतरीन स्रोत है और इसके सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए कुछ मुश्किलें भी खड़ी कर सकता है।
Image Credit : Adobe stock
आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही किसी भी चीज की अति से बचने की सलाह देते हैं।
Image Credit : Freeepik.com
दांतों के इनेमल का क्षरण
नींबू में सिट्रिक एसिड होता है। बहुत अधिक नींबू पानी पीने से दांतों की ऊपरी सुरक्षात्मक परत कमजोर हो सकती है, जिससे दांतों में झनझनाहट और सेंसिटिविटी बढ़ जाती है।
Image Credit : Adobe stock
पेट में एसिडिटी और सीने में जलन
खाली पेट बहुत अधिक नींबू का रस लेने से एसिड रिफ्लक्स या 'हार्टबर्न' की समस्या हो सकती है। यह पेट की अंदरूनी परत को उत्तेजित कर गैस्ट्रिक अल्सर के मरीजों की परेशानी बढ़ा सकता है।
Image Credit : Freepik.com
डिहाइड्रेशन
नींबू में मूत्रवर्धक गुण होते हैं। बहुत अधिक सेवन से शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से बाहर निकल सकते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com
माइग्रेन की समस्या
कुछ शोधों के अनुसार, नींबू जैसे खट्टे फलों में 'टायरामाइन' नामक तत्व होता है, जो कुछ लोगों में माइग्रेन के दर्द को ट्रिगर कर सकता है।