अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
हृदय की बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है, क्या आप इसको लेकर अलर्ट हैं?
हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आहार पर विशेष ध्यान दें। कुछ विटामिन्स का सेवन जरूर करें।
आहार में विटामिन-डी को जरूर शामिल करें। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
आहार में विटामिन-सी वाली चीजों को भी शामिल करें। ये एक एंटीऑक्सीडेंट है जो धमनियों को साफ रखने में मदद करता है।
विटामिन-के खून के थक्के बनने की प्रक्रिया को संतुलित करता है और हृदय की धमनियों को मजबूत बनाता है।
दिल की धड़कन को नियंत्रित करने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड के बहुत लाभ हैं।
केला, बादाम, पालक, कद्दू के बीज, हरी सब्जियों-मौसमी फलों को आहार का हिस्सा जरूर बनाएं।
आप भी लेते हैं विटामिन सप्लीमेंट्स तो जान लीजिए ये बातें