अमर उजाला
Sat, 15 February 2025
अंडा और पनीर दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं, लेकिन दोनों में प्रोटीन की मात्रा और उनके पोषक तत्व अलग-अलग होते हैं।
100 ग्राम अंडे में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन होता है। एक अंडे से 6 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त होता है।
100 ग्राम पनीर में 18-21 ग्राम तक प्रोटीन होता है। कच्चे पनीर के सेवन से भी लाभ मिल सकता है।
अगर आप शाकाहारी हैं, तो प्रोटीन के लिए पनीर एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
अंडे में सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो मांसपेशियों की मजबूती और मरम्मत के लिए आवश्यक हैं।
वहीं पनीर खाना आपके हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम-फॉस्फोरस होता है।
पनीर में मौजूद प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को नियंत्रित करता है जो वेट लॉस में सहायक है।
एक महीने खाली पेट पी लीजिए ये जूस, फिर देखिए फायदे