सूरजमुखी के बीज खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ सूरजमुखी के बीज छोटे होते हैं, लेकिन पोषक तत्वों का खजाना होते हैं। इन्हें स्नैक्स के तौर पर या सलाद में मिलाकर खाने से कई बड़े स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ये बीज विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। सूरजमुखी के बीजों में मैग्नीशियम होता है, जो तंत्रिका तंत्र को शांत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे खनिजों के कारण ये बीज हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इनमें सेलेनियम और जिंक जैसे तत्व होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। Health Tips