रोज सुबह खाली पेट स्प्राउट्स (अंकुरित अनाज) खाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
Image Credit : Freepik
जब अनाज अंकुरित होता है, तो उसकी पोषण क्षमता कई गुना बढ़ जाती है, साथ ही इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।
Image Credit : Freepik
पाचन शक्ति में सुधार
अंकुरण की प्रक्रिया में अनाज के जटिल स्टार्च टूट जाते हैं और 'एंजाइम्स' की मात्रा बढ़ जाती है। इससे यह पचने में बेहद आसान हो जाता है और कब्ज व गैस दूर हो जाती है।
Image Credit : Adobe stock
प्रोटीन का पावरहाउस
स्प्राउट्स शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। अंकुरित होने के बाद अनाज में प्रोटीन की और गुणवत्ता बढ़ जाती है, जो मांसपेशियों के निर्माण में सहायक है।
Image Credit : Freepik.com
इम्यूनिटी और विटामिन
स्प्राउट्स में विटामिन-C, विटामिन-A और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाकर शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति को मजबूत करते हैं।
Image Credit : Adobe stock photos
वजन घटाने में मददगार
इसमें फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी बहुत कम होती है। इसे सुबह नाश्ते में खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
Image Credit : Freepik.com
ब्राउन या व्हाइट, डायबिटीज मरीजों के लिए कौन-सा चावल है बेस्ट?