रोज किशमिश भिगोकर खाने से मिलते हैं ये 3 बड़े फायदे
अमर उजाला
Wed, 25 June 2025
Image Credit : Freepik.com
किशमिश, जिसे सूखा अंगूर भी कहा जाता है, एक पौष्टिक और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है।
Image Credit : Freepik.com
इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाने से इसके पोषक तत्व और भी प्रभावी हो जाते हैं।
Image Credit : Freepik.com
भीगी हुई किशमिश स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान करती है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
Image Credit : Freepik.com
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
भीगी हुई किशमिश पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद फाइबर पानी में भिगोने से नरम हो जाता है, जो पाचन को आसान बनाता है।
Image Credit : Freepik.com
आयरन
किशमिश आयरन का एक समृद्ध स्रोत है, जो एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों को रोकने में मदद करता है। भीगोने से आयरन के अवशोषण की प्रक्रिया बेहतर होती है, जिससे शरीर में खून की कमी को पूरा करने में सहायता मिलती है।
Image Credit : Freepik.com
हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा
भीगी हुई किशमिश में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पदार्थ प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। ये रक्तचाप को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।