रोज सुबह बादाम भिगोकर खाने से मिलते ये जबरदस्त लाभ
अमर उजाला
Tue, 22 July 2025
Image Credit : Adobe Stock
बादाम, जिसे अक्सर सुपरफूड कहा जाता है, पोषक तत्वों का एक पावरहाउस माना जाता है।
Image Credit : Adobe Stock
लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इन्हें रात भर भिगोकर, सुबह छिलके उतारकर खाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं?
Image Credit : Adobe Stock
भिगोने से बादाम का छिलका मुलायम हो जाता है, जिससे छिला हुआ बादाम पचाना आसान हो जाता है और उनमें मौजूद पोषक तत्वों को शरीर बेहतर ढंग से सोख पाता है।
Image Credit : Adobe Stock
पाचन में सुधार
बादाम भिगोने से उनमें मौजूद एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को आसान बनाते हैं। इसका छिलका हटाने से फाइटिक एसिड की मात्रा भी कम हो जाती है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।
Image Credit : Freepik.com
पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण
भिगोने से बादाम में मौजूद विटामिन E, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और प्रोटीन का अवशोषण बढ़ जाता है, जिससे आपको बादाम का पूरा फायदा मिलता है।
Image Credit : Adobe stock
याददाश्त और दिमागी शक्ति में वृद्धि
बादाम 'ब्रेन फूड' के रूप में जाने जाते हैं। इनमें मौजूद विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।