पंपकिन सीड्स खाने से मिलते ये जबरदस्त फायदे कद्दू के बीज संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदमंद होता है। ये पोषक तत्वों का एक छोटा लेकिन शक्तिशाली पावरहाउस हैं। इनमें मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और हेल्दी फैट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के विभिन्न अंगों के लिए बेहद गुणकारी हैं। पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए ये बीज विशेष रूप से फायदेमंद हैं। इनमें मौजूद जिंक प्रोस्टेट ग्रंथि को हेल्दी रखता है। इन बीजों में 'ट्रिप्टोफैन' नामक अमीनो एसिड होता है। रात को इनका सेवन करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। मैग्नीशियम का उत्कृष्ट स्रोत होने के कारण, ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और हड्डियों के घनत्व को बढ़ाकर ऑस्टियोपोरोसिस से बचाते हैं। जिंक की उच्च मात्रा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, जबकि इनका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को स्थिर रखने में सहायक है। Health Tips