रोज पंपकिन सिड्स खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

अमर उजाला

Wed, 6 August 2025

Image Credit : Adobe Stock

कद्दू के बीज, जिन्हें पंपकिन सीड्स भी कहते हैं, छोटे आकार के होते हैं लेकिन पोषक तत्वों का खजाना होते हैं। 

Image Credit : Adobe Stock

इन्हें कच्चा या भूनकर खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम और जिंक जैसे मिनरल्स से भरपूर होते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

अपने आहार में इन्हें नियमित रूप से शामिल करने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। आइए इसके कुछ बड़े फायदे जानते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

दिल को रखे स्वस्थ

कद्दू के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। मैग्नीशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने और दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।
Image Credit : adobe stock photos

नींद की गुणवत्ता में सुधार

अगर आपको सोने में परेशानी होती है, तो कद्दू के बीज आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। रात में सोने से पहले थोड़ी मात्रा में इनका सेवन करने से बेहतर नींद आ सकती है।
Image Credit : Freepik

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

कद्दू के बीज जिंक का एक बेहतरीन स्रोत हैं। जिंक हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
 
Image Credit : Adobe stock photos

क्या होता है डिजिटल आई स्ट्रेन?

adobe stock photos
Read Now