पिस्ता, जिसे अंग्रेजी में पिस्ताचियो कहा जाता है, न केवल स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
Image Credit : Freepik.com
इस ड्राई फ्रुट को पोषक तत्व का खजाना भी माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद हैं।
Image Credit : Freepik.com
रोजाना मुट्ठीभर पिस्ता खाने से हृदय, त्वचा, और समग्र स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए पिस्ता खाने के चार बड़े फायदों के बारे में जानते हैं।
Image Credit : Freepik.com
हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
पिस्ता में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। रोजाना 5-6 पिस्ता खाने से हृदय रोग का जोखिम भी कम हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com
वजन प्रबंधन में सहायक
पिस्ता फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो भूख को नियंत्रित करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इसमें कैलोरी अन्य नट्स की तुलना में कम होती है, जिससे वजन बढ़ने का डर नहीं रहता।
Image Credit : Freepik.com
त्वचा के लिए लाभकारी
पिस्ता में विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को झुर्रियों और काले धब्बों से बचाते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और सूरज की हानिकारक किरणों से रक्षा करता है।
Image Credit : Adobe stock
ब्लड शुगर नियंत्रण
पिस्ता का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट और फाइबर इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाते हैं। डायबिटीज के मरीज इसे सीमित मात्रा में डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com
कहीं आप भी तो पानी पीते समय नहीं करते हैं ये गलतियां