रोज जलेबी खाने से शरीर में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

अमर उजाला

Sat, 19 July 2025

Image Credit : Freepik

भारतीय घरों में जलेबी एक प्रिय मिठाई है, जिसका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। 

Image Credit : Freepik

कुरकुरी, मीठी और रसीली जलेबी को बहुत से लोग पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना इस स्वादिष्ट मिठाई का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। 

Image Credit : Freepik

जलेबी मुख्य रूप से मैदे, चीनी और तेल में तली हुई होती है, जो इसे कैलोरी, अस्वस्थ्य फैट और चीनी का पावरहाउस बना देती है। रोज इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है।

Image Credit : Freepik

आइए जानते हैं रोज जलेबी खाने से शरीर में किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है-

Image Credit : Adobe Stock

मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज

जलेबी में अत्यधिक मात्रा में चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं। रोजाना इनका सेवन शरीर में अतिरिक्त कैलोरी और फैट जमा करता है, जिससे तेजी से वजन बढ़ता है और आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com

हृदय रोग

जलेबी के नियमित सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता, जिससे धमनियों में प्लाक जमने लगता है। यह स्थिति हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक के जोखिम को काफी बढ़ा देती है।
Image Credit : Freepik.com

पाचन संबंधी समस्याएं

मैदे से बनी जलेबी भारी और पचाने में मुश्किल होती है। रोजाना इसे खाने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है, जिससे कब्ज, एसिडिटी, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
Image Credit : Freepik.com

क्या होता है 6-6-6 वॉकिंग रूल?

Freepik
Read Now