रोज गुड़ और चना खाने से मिलते हैं ये चार जबरदस्त लाभ

अमर उजाला

Wed, 9 July 2025

Image Credit : amarujala

गुड़ और चना एक पारंपरिक और पौष्टिक नाश्ते का हिस्सा है, जो न केवल खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। 

Image Credit : Adobe Stock

गुड़ और चना प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

Image Credit : Adobe stock

रोजाना गुड़ और चना खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, और ये हर उम्र के लोग खा सकते हैं। आइए इसके चार प्रमुख फायदों के बारे में जानते हैं।

Image Credit : Adobe stock

ऊर्जा का बेहतरीन और स्रोत 

गुड़ और चना दोनों ही ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है। चने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है, जबकि गुड़ में नेचुरल शुगर और आयरन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। रोज चना और गुड़ साथ में खाने से आप दिनभर उर्जावान महसूस करते हैं।
Image Credit : Freepik.com

पाचन में सुधार

चने का फाइबर और गुड़ के पाचन गुण कब्ज को रोकते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com

खून की कमी

गुड़ आयरन और फोलिक एसिड का समृद्ध स्रोत है, जो एनीमिया से बचाव करता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। चना मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com

इम्यूनिटी में लाभ

गुड़ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे यह सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।
Image Credit : Adobe stock photos

महिलाओं में इन कैंसर का रहता है खतरा, रहें सावधान

Freepik.com
Read Now