अमर उजाला
Tue, 10 December 2024
फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है, लेकिन फल किस समय खाने चाहिए इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
खाने के तुरंत बाद फल खाने को स्वास्थ्य विशेषज्ञ नुकसानदायक मानते हैं।
फलों में एसिडिक तत्व होते हैं, जो भोजन के एसिड के साथ मिलकर खट्टी डकारें और पेट में जलन पैदा कर सकते हैं।
फलों में नेचुरल शुगर (फ्रुक्टोज) होती है। खाने के बाद फल खाने से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है।
फल खाने का सही समय खाली पेट या भोजन से कम से कम 30 मिनट पहले या बाद का है।
यदि आपको पाचन की दिक्कत रहती है तो हल्के और कम एसिडिक फलों (जैसे पपीता या केला) का चयन करें।
काले रंग के इन पांच सीड्स में छिपा है अच्छी सेहत का खजाना