रोज एक मुठ्ठी स्प्राउट्स खाने से मिलते हैं ये बड़े लाभ

अमर उजाला

Tue, 22 July 2025

Image Credit : Freepik

स्प्राउट्स, यानी अंकुरित अनाज (मुंग, चना, सोयाबीन आदि), पोषण का पावरहाउस होते हैं और इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। 

Image Credit : Freepik

अंकुरण प्रक्रिया से दानों में मौजूद पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं और वे आसानी से पचने योग्य बन जाते हैं। 

Image Credit : Freepik

रोज सुबह एक मुट्ठी स्प्राउट्स खाने से आपके सेहत को कई जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं-

Image Credit : Freepik

पाचन क्रिया

अंकुरण से इनमें एंजाइमों की मात्रा बढ़ जाती है, जो भोजन को तोड़ने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करते हैं। साथ ही, इनमें मौजूद फाइबर कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और आंतों को स्वस्थ रखता है।
Image Credit : Freepik.com

पोषक तत्वों से भरपूर

स्प्राउट्स विटामिन (जैसे विटामिन C और K), खनिज (जैसे आयरन, जिंक, मैग्नीशियम) और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। अंकुरण के बाद प्रोटीन की गुणवत्ता भी सुधरती है, जिससे ये शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत बन जाते हैं।
Image Credit : Freepik

इम्युनिटी

तीसरा, स्प्राउट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं। 
 
Image Credit : Adobe stock photos

क्यों पीना चाहिए रोज मेथी का पानी?

Freepik.com
Read Now