विटामिन ए की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये चीजें

अमर उजाला

Thu, 11 September 2025

Image Credit : Freepik.com

विटामिन ए हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह आंखों की रोशनी, इम्यून सिस्टम और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। 
 

Image Credit : Freepik.com

इसकी कमी से रात में कम दिखना, आंखों में सूखापन और बार-बार संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप विटामिन ए की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें।
 

Image Credit : adobe stock photos

गाजर

गाजर विटामिन ए का सबसे बेहतरीन स्रोत है। इसमें बीटा-कैरोटीन नामक एक यौगिक होता है, जिसे हमारा शरीर विटामिन ए में बदल देता है। रोजाना गाजर खाने से आंखों की रोशनी अच्छी रहती है।

 
Image Credit : Freepik.com

शकरकंद

शकरकंद भी विटामिन ए से भरपूर होती है। एक शकरकंद में रोजाना की जरूरत का कई गुना ज्यादा विटामिन ए होता है। यह इम्युनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद करती है।
 
Image Credit : Freepik.com

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, केल और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में भी विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है। इन्हें सलाद या सब्जी के रूप में खाने से शरीर को पर्याप्त विटामिन ए मिलता है।

 
Image Credit : freepik

दूध और अंडे

दूध और अंडे विटामिन ए के अच्छे स्रोत हैं। दूध में विटामिन ए और कैल्शियम दोनों होते हैं, जो हड्डियों और आंखों दोनों के लिए फायदेमंद हैं।
Image Credit : instagram

दस्त होने पर भूलकर भी न खाएं ये चीजें

Freepik.com
Read Now