मूंगफली को अक्सर 'गरीबों का बादाम' कहा जाता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से खाया जाए, तो इसके फायदे महंगे बादामों जैसे हो सकते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
पोषण विषेशज्ञों के अनुसार मूंगफली को भिगोकर खाना इसके पोषक तत्वों को एक्टिव करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। आइए इसके कुछ फायदे जानते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
बेहतर पाचन और पोषक तत्वों का अवशोषण
मूंगफली के छिलके में 'फाइटेट्स' होते हैं, जो शरीर को पोषक तत्व सोखने से रोकते हैं। भिगोने से ये तत्व निकल जाते हैं, जिससे मूंगफली सुपाच्य हो जाती है और शरीर इसके प्रोटीन व मिनरल्स को पूरी तरह ग्रहण कर पाता है।
Image Credit : Freepik.com
हृदय स्वास्थ्य और ओमेगा-3
भीगी हुई मूंगफली खून के संचार में सुधार करती है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करती है। इसमें मौजूद 'पोटेशियम' और 'मैग्नीशियम' बीपी को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
Image Credit : Adobe Stock Photo
मांसपेशियों और याददाश्त के लिए
इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। साथ ही भीगी हुई मूंगफली खाने से मस्तिष्क की कोशिकाएं सक्रिय होती हैं, जिससे याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है।
Image Credit : Freepik.com
गैस और एसिडिटी से राहत
सूखी मूंगफली कुछ लोगों में भारीपन पैदा कर सकती है, लेकिन रात भर भिगोने के बाद इसकी तासीर बदल जाती है, जिससे यह पेट के लिए हल्की हो जाती है।
Image Credit : Adobe Stock
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी से क्या दिक्कतें होती हैं?