गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, और लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
ऐसे में आप अपनी डाइट में पुदीना (मिंट) शामिल कर सकते हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
गर्मी के दिनों में पुदीना खाने के कई फायदे होते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
Image Credit : इंस्टाग्राम
1. पाचन को बेहतर बनाए
पुदीना पाचन तंत्र के लिए वरदान माना जाता है। इसमें मौजूद मेंथॉल पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जो अपच, गैस और कब्ज से राहत देता है।
Image Credit : Freepik.com
2. डिहाइड्रेशन से राहत
पुदीना गर्मी से होने वाली थकान और लू से बचाने में मदद करता है। पुदीना पानी या शरबत पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहने के साथ-साथ तरोताजा भी रहता है।
Image Credit : Freepik.com
3. त्वचा
पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ रखते हैं और मुंहासों को कम करते हैं। पुदीना चाय या जूस पीने से गर्मी में होने वाली एलर्जी और सांस की तकलीफ से राहत मिलती है।
Image Credit : Adobe stock
4. इम्यूनिटी बढ़ाए
पुदीने में विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।