दिनचर्या की इन गलत आदतों की वजह से नहीं साफ होता है पेट
अमर उजाला
Tue, 12 August 2025
Image Credit : Freepik.com
पेट का ठीक से साफ न होना, जिसे हम कब्ज भी कहते हैं, एक आम समस्या है। हालांकि लोग अक्सर इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह परेशानी कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकती है।
Image Credit : Freepik
अक्सर इसके पीछे हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी गलतियां ही इसका मुख्य कारण होती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अपनी दिनचर्या पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
Image Credit : Adobe Stock
पेट साफ न होने का सबसे बड़ा कारण कम पानी पीना है। हमारा शरीर हाइड्रेटेड नहीं होगा तो मल सख्त हो जाता है, जिससे उसे बाहर निकालने में दिक्कत होती है। इसके अलावा, सही समय पर शौच न जाना भी एक बड़ी गलती है।
Image Credit : Adobe Stock
जब भी आपको मल त्यागने की इच्छा हो, उसे तुरंत जाना चाहिए। उसे रोकने से मल कठोर हो जाता है और पेट साफ नहीं होता।
Image Credit : Freepik.com
हमारी दिनचर्या में फाइबर की कमी भी एक मुख्य कारण है। फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज जैसी फाइबर युक्त चीजें कम खाने से पाचन धीमा हो जाता है।
Image Credit : Freepik.com
इसके साथ ही, फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन करना भी पेट के लिए हानिकारक है, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।
Image Credit : Freepik.com
चिया सीड्स और नींबू पानी में कौन-सा है अधिक फायदेमंद?