अमर उजाला
Tue, 17 October 2023
नट्स (सूखे मेवे) को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। ये शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को दैनिक आहार में कम से कम चार से पांच तरह के सूखे मेवों को शामिल करना चाहिए।
अखरोट को आंत-हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। मस्तिष्क को स्वस्थ्य और मजबूत बनाने के लिए इसका सेवन लाभकारी है।
काजू फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। वजन घटाने, शुगर को नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में इसके लाभ हैं।
किशमिश घुलनशील फाइबर से भरपूर है, जो पाचन में सहायता करने के साथ पेट में बैक्टीरिया के संतुलन को बेहतर बनाने में सहायक है।
माइग्रेन से रहते हैं परेशान? इन चीजों के सेवन से पा सकते हैं आराम