गर्मी के मौसम में अंजीर का शरबत संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है
Image Credit : Freepik
कैसे बनाएं अंजीर का शरबत?
4-5 अंजीर को रातभर भिगोकर सुबह ब्लेंड करें, पेस्ट को एक गिलास पानी में नींबू रस और शहद के साथ मिलाएं, अब बर्फ डालकर शरबत का आनंद लें।
Image Credit : Freepik.com
अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसका शरबत गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान रखने का नेचुरल तरीका है। आइए, जानते हैं अंजीर के शरबत के फायदे जानते हैं।
Image Credit : instagram
डिहाइड्रेशन से बचाव
अंजीर में पानी और नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसका शरबत शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखता है और प्यास को शांत करता है
Image Credit : Freepik.com
पाचन तंत्र को बेहतर बनाए
गर्मियों में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में अंजीर का शरबत आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अंजीर में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन को सुचारू करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
Image Credit : Freepik.com
इम्यूनिटी बढ़ाए
अंजीर में विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इतना ही नहीं यह शरबत आपकी त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Image Credit : Adobe stock photos
कब्ज की समस्या से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें