आलू को हल्के में न लें, इसे खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे आलू को लेकर अक्सर लोगों के मन में ये धारणा रहती है कि ये वजन बढ़ाने वाला सब्जी है। लेकिन यह एक पौष्टिक सब्जी है जिसे सही तरीके से खाने पर कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। आलू में केवल कार्बोहाइड्रेट ही नहीं होता, बल्कि यह विटामिन सी, विटामिन बी6, पोटेशियम और फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत है। आलू केले से भी ज्यादा पोटेशियम प्रदान करता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। एथलीट्स और शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन ऊर्जा स्रोत है, जो मांसपेशियों को जल्दी थकान से बचाता है। अगर आलू को छिलके सहित खाया जाए, तो यह फाइबर का अच्छा स्रोत बन जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। Health Tips