अमर उजाला
Mon, 29 September 2025
अक्सर यह माना जाता है कि एयर कंडीशनर में सोने से जोड़ों का दर्द, खासकर गठिया का दर्द बढ़ जाता है।
हालांकि मेडिकल विज्ञान के अनुसार AC सीधे तौर पर जोड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता या गठिया जैसी बीमारी पैदा नहीं करता है।
लेकिन यह सच है कि ठंडे वातावरण के कारण पहले से मौजूद जोड़ों के दर्द का अहसास निश्चित रूप से बढ़ सकता है। इसके पीछे कुछ मुख्य कारण हैं।
जब हम ठंडे वातावरण में सोते हैं, तो कमरे का कम तापमान हमारे जोड़ों के आसपास की मांसपेशियों, टेंडन और लिगामेंट्स को सख्त बना देता है।
इस जकड़न के कारण सुबह उठने पर दर्द और अकड़न अधिक महसूस होती है।
इसके अलावा ठंडक के कारण जोड़ों में रक्त का प्रवाह भी थोड़ा कम हो जाता है, जो दर्द और बेचैनी के अनुभव को और बढ़ा सकता है। इसलिए AC दर्द का मूल कारण नहीं, बल्कि उसे बढ़ाने वाला एक कारक हो सकता है।
शरीर में दिखने वाले इन बदलावों को कभी न करें नजरअंदाज