अमर उजाला
Fri, 29 May 2026
वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के बीच आजकल सौंफ का पानी काफी लोकप्रिय हो गया है।
आयुर्वेद में सौंफ को पाचन सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है।
माना जाता है कि रातभर भिगोई हुई सौंफ का पानी सुबह खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद मिलती है।
ऐसा माना जाता है कि ये पेट की सूजन, गैस और अपच जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सौंफ का पानी सीधे फैट बर्न नहीं करता, लेकिन यह शरीर की पाचन प्रक्रिया को सुधारकर और पानी की रिटेंशन को कम करके वजन घटाने में सहायक भूमिका निभा सकता है।
इसे सही डाइट और एक्सरसाइज के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
सौंफ का पानी भूख को थोड़ा कम करने में मदद कर सकता है, जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाव होता है।
तो ये समझ लें कि सौंफ का पानी अकेले वजन कम करने का जादुई उपाय नहीं है। यह केवल सहायक भूमिका निभाता है।