अमर उजाला
Fri, 3 October 2025
घी में लगभग 60-65% सैचुरेटेड फैट होता है, जिसका अत्यधिक सेवन खून में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है।
यही कारण है कि हृदय रोगियों या हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को इसे सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है।
हालांकि घी उतना भी बुरा नहीं है जितना माना जाता है। शुद्ध देसी घी में विटामिन A, D, E, और K जैसे फैट-सॉल्युबल विटामिन भी होते हैं।
इसमें मौजूद ब्यूटिरिक एसिड आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। आयुर्वेद में गाय के शुद्ध घी को ऊर्जा का एक उत्कृष्ट स्रोत और शरीर के लिए 'ओजस' बढ़ाने वाला माना गया है।
यदि आप एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं, तो रोजाना एक से दो चम्मच शुद्ध घी का सेवन करना हानिकारक नहीं, बल्कि फायदेमंद हो सकता है। इसे अपनी रोटी पर लगाकर या दाल में डालकर खा सकते हैं।
पाचन को बिगाड़ देंगी सुबह की ये गलतियां