अमर उजाला
Sat, 21 December 2024
अगर आपका शुगर लेवल अक्सर बढ़ा रहता है तो आज से ही आहार में एक चीज को शामिल कर लें।
सूखी डंडियों जैसे दिखने वाली दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मददगार है। यह ब्लड ग्लूकोज को स्थिर बनाए रखती है।
दालचीनी शरीर में इंसुलिन हार्मोन के प्रभाव को बढ़ाती है, जिससे कोशिकाएं बेहतर तरीके से ग्लूकोज का उपयोग कर पाती हैं।
इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो कोशिकाओं की क्षति से बचाते हैं और मधुमेह की जटिलताओं को भी कम करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करना हो या वजन घटाना, इसमें भी दालचीनी का सेवन आपके लिए फायदेमंद है।
शुगर मरीजों को अक्सर थकान महसूस होती है। दालचीनी ऊर्जा स्तर को बढ़ाकर इस समस्या को दूर कर सकती है।
इतने काम की हो सकती है मूंगफली, यकीनन नहीं जानते होंगे आप