क्या सिर्फ नाक से सांस लेने से दिमाग तेज होता है?

अमर उजाला

Sat, 1 November 2025

Image Credit : Adobe Stock

बहुत कम लोगों को मालूम है कि नाक से सांस लेने से दिमाग तेज होता है।

Image Credit : Adobe Stock

जी हां, यह सच है कि सिर्फ नाक से सांस लेना आपके दिमाग के कार्य को तेज और बेहतर बना सकता है। 

Image Credit : Adobe Stock

यह सिर्फ हवा अंदर लेने का तरीका नहीं है, बल्कि एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जो मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है।

Image Credit : Adobe Stock

नाक से सांस लेने का विज्ञान

जब आप नाक से सांस लेते हैं, तो हवा फिल्टर होती है, नम होती है और गर्म होती है। नाक के अंदर मौजूद छोटे-छोटे रोम (बाल) और झिल्ली हवा में से अशुद्धियों को हटा देते हैं। 
Image Credit : freepik

इसके कारण फेफड़ों को साफ और बेहतर हवा मिलती है, जिससे ऑक्सीजन का अवशोषण अधिक हो जाता है। अधिक ऑक्सीजन का मतलब है दिमाग को ज्यादा ऊर्जा मिलता है।

Image Credit : Freepik

मानसिक शांति और एकाग्रता

नाक से सांस लेने से पैरासिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय होता है, जिसे 'आराम और पाचन' प्रणाली भी कहते हैं। यह प्रणाली तनाव (स्ट्रेस) को कम करती है और दिमाग को शांत करती है। 
Image Credit : Freepik

पीठ के निचले हिस्से में दर्द से बचाव के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

Adobe Stock
Read Now