भीषण ठंड में क्या आपके भी पैर घंटों ठंडे रहते हैं?

अमर उजाला

Mon, 5 January 2026

Image Credit : Adobe Stock

भीषण ठंड में पैर घंटों ठंडे रहना एक सामान्य समस्या है, जिसे 'कोल्ड फीट' कहा जाता है। इसका मुख्य कारण हमारा शरीर का रक्षा तंत्र है।

Image Credit : Freepik

जब तापमान बहुत गिर जाता है, तो शरीर महत्वपूर्ण अंगों (जैसे हृदय और फेफड़ों) को गर्म रखने के लिए खून के प्रवाह को पैरों और हाथों से हटाकर केंद्र की ओर मोड़ देता है।

Image Credit : Freepik

धीमा रक्त संचार

धमनियों के सिकुड़ने से पैरों के अंतिम छोर तक पर्याप्त गर्म खून नहीं पहुंच पाता।
Image Credit : Adobe stock

पोषक तत्वों की कमी

शरीर में आयरन और विटामिन-B12 की कमी होने पर एनीमिया हो सकता है, जिससे शरीर तापमान नियंत्रित नहीं कर पाता।
Image Credit : Adobe stock

लेयरिंग

एक मोटे मोजे के बजाय पतले सूती मोजों की दो परतें पहनें, जो हवा को ट्रैप कर गर्माहट देती हैं।
Image Credit : Freepik.com

गर्म तेल की मालिश

सोने से पहले पैरों के तलवों पर गुनगुने सरसों या तिल के तेल से मालिश करें। यह रक्त संचार को तुरंत बढ़ा देता है।
Image Credit : adobe stock

गले की खिच-खिच को दूर करने के घरेलू उपाय

Adobe Stock
Read Now