कहीं आप भी तो पानी पीते समय नहीं करते हैं ये गलतियां

अमर उजाला

Sat, 21 June 2025

Image Credit : Freepik.com

पानी हमारे शरीर के लिए अमृत समान है, जो पाचन, त्वचा, और समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखता है। 

Image Credit : Freepik

लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी पीने का गलत तरीका आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है? 

Image Credit : Freepik

आइए इसी के बारे में जानते हैं।

Image Credit : Freepik

बहुत ठंडा या गर्म पानी पीना

अत्यधिक ठंडा पानी पाचन को धीमा करता है और गले की नसों को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, बहुत गर्म पानी मुंह और पेट की परत को हानि पहुंचाता है। ऐसे में आप गुनगुना या सामान्य तापमान का पानी पिएं, जो पाचन और हाइड्रेशन के लिए लाभकारी होता है।
Image Credit : Freepik.com

भोजन के तुरंत बाद पानी पीना

खाने के दौरान या तुरंत बाद पानी पीने से पाचन अग्नि कमजोर होती है, जिससे अपच, गैस, और पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होता है। ऐसे में भोजन से 30 मिनट पहले या 1-2 घंटे बाद पानी पिएं।
Image Credit : Adobe Stock

एकसाथ ज्यादा पानी पीना

एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीने से किडनी पर दबाव पड़ता है और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है। इसलिए दिनभर में छोटे-छोटे हिस्सों कई बार में 2-3 लीटर पानी पिएं।


 
Image Credit : Freepik.com

7 से भी कम हो गया है हीमोग्लोबिन, चिंता नहीं- ऐसे बढ़ाएं

Freepik.com
Read Now