सुबह उठते ही शुरुआत के 10 मिनट में जरूर करें ये दो काम

अमर उजाला

Fri, 12 September 2025

Image Credit : Freepik

सुबह उठते ही हमारे दिन की दिशा तय हो जाती है। 
 

Image Credit : freepik

अगर आप अपने दिन की शुरुआत सही तरीके से करें, तो आप दिनभर ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सुबह के शुरुआती 10 मिनट में आपको क्या करना चाहिए।

 

Image Credit : freepik

सुबह उठते ही सबसे पहले सूरज की रोशनी में जाएं। सूरज की रोशनी हमारे शरीर की जैविक घड़ी को सही करती है। यह दिमाग को संकेत देती है कि पूरी तरह से जागकर आगे के काम करें।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और आपकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है। सूरज की रोशनी शरीर में विटामिन डी के उत्पादन को भी बढ़ाती है, जो हमारे मूड को बेहतर बनाने में सहायक है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

मिरर टॉकिंग

मिरर टॉकिंग यानी खुद से बात करना एक बहुत ही शक्तिशाली अभ्यास है। सुबह उठकर शीशे के सामने खड़े होकर खुद को सकारात्मक बातें कहें। जैसे, 'मैं हर चुनौती का सामना कर सकता हूं', या 'मैं खुश और स्वस्थ हूं'। 

 
Image Credit : freepik

यह अभ्यास आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और आपके दिमाग को दिनभर के लिए सकारात्मकता से भर देता है।
 

Image Credit : freepik

जर्नलिंग करने का क्या है सही तरीका?

Adobe Stock
Read Now