आधुनिक जीवनशैली में मानसिक तनाव एक आम समस्या बन चुकी है। लेकिन लंबे समय तक तनाव चिंता, अवसाद और शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है।
Image Credit : Freepik.com
मानसिक तनाव को कम करने के लिए कुछ सरल और प्रभावी उपाय अपनाकर मन को शांत और स्वस्थ रखा जा सकता है। आइए चार ऐसे ही उपायों के बारे में जानते हैं।
Image Credit : Adobe stock photos
ध्यान और माइंडफुलनेस
ध्यान (मेडिटेशन) तनाव कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है। रोजाना 10-15 मिनट शांत जगह पर बैठकर गहरी सांस लें और अपने विचारों पर ध्यान दें। यह मस्तिष्क को शांत करता है और एकाग्रता बढ़ाता है।
Image Credit : Freepik.com
नियमित व्यायाम
व्यायाम तनाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग, सैर या हल्की एक्सरसाइज एंडोर्फिन हार्मोन को बढ़ाते हैं, जो मन को खुश रखता है। यह तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को कम करता है और नींद को बेहतर बनाता है।
Image Credit : Adobe stock
संतुलित आहार
तनाव के दौरान संतुलित आहार जरूरी है। हरी सब्जियां और फल अपनी डाइट में शामिल करें। कैफीन और चीनी का सेवन कम करें, क्योंकि ये तनाव बढ़ा सकते हैं। रोजाना 2-3 लीटर पानी पिएं।
Image Credit : Freepik.com
पर्याप्त नींद
नींद की कमी तनाव को बढ़ाती है। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लें। सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें और शांत वातावरण बनाएं।
Image Credit : Freepik
हार्ट हेल्दी या नहीं? ये जानने के लिए कौन से टेस्ट कराएं