अमर उजाला
Wed, 10 September 2025
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिमाग को शांत और स्थिर रखना एक बड़ी चुनौती है।
लगातार तनाव, सूचनाओं की भरमार और व्यस्त जीवनशैली हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।
लेकिन, कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने दिमाग को शांत और स्थिर रख सकते हैं।
मेडिटेशन दिमाग को शांत करने का सबसे प्रभावी तरीका है। रोजाना सिर्फ 10-15 मिनट का मेडिटेशन आपके मन को स्थिर करता है और तनाव को कम करता है।
प्रकृति के बीच समय बिताना भी दिमाग को शांत रखने में बहुत मददगार होता है। किसी पार्क में टहलना, हरियाली के बीच बैठना या खुली हवा में सांस लेना आपके मन को सुकून देता है।
मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर ज्यादा समय बिताना आपके दिमाग को लगातार सक्रिय रखता है। सोने से पहले और सुबह उठने के तुरंत बाद स्क्रीन से दूर रहें।
जरूरत से ज्यादा पानी पीने से क्या होता है?