क्या रोटी-चावल न खाने से वजन कम होता है? वजन कम करने के लिए कुछ लोग चावल खाना छोड़ देते हैं तो कुछ रोटी, कुछ लोग सिर्फ सलाद खाते हैं। दो रोटी में लगभग 130-14- कैलोरी होती हैं और आधा कटोरी चावल में 140 कैलोरी होती है। आप चाहे दाल रोटी खाएं या दाल चावल, कैलोरी की मात्रा समान ही रहेगी। ध्यान रखें कि वजन कम करने के लिए बेसन की रोटी, मल्टी ग्रेन रोटी और चोकर वाले आटे की रोटी खा सकते हैं। वजन घटाने के लिए मणिपुरी राइस खा सकते हैं, इससे पेट भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। चावल और रोटी किस मात्रा में खा रहे हैं इसका ध्यान रखें। हेल्थ