खाने के तुरंत बाद गलती से भी न करें ये चार काम

अमर उजाला

Wed, 21 January 2026

Image Credit : Freepik.com

भोजन करना केवल पेट भरने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर को पोषण देने का एक माध्यम है।

Image Credit : Freepik.com

आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही इस बात पर सहमत हैं कि भोजन के तुरंत बाद की जाने वाली कुछ गलतियां पाचन तंत्र को पूरी तरह बिगाड़ सकती हैं और मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकती हैं।

Image Credit : Freepik.com

तुरंत पानी पीना

खाने के तुरंत बाद ढेर सारा पानी पीना पाचन अग्नि को शांत कर देता है। इससे भोजन पचने के बजाय पेट में सड़ने लगता है, जिससे गैस और एसिडिटी होने लगती है।
Image Credit : freepik.com

सो जाना

भोजन के तुरंत बाद लेटने से पेट का एसिड भोजन नली की ओर वापस आ सकता है, जिसे एसिड रिफ्लक्स कहते हैं। यह पाचन को धीमा कर मोटापे का कारण बनता है।
Image Credit : Freepik.com

नहाना

नहाने से शरीर का तापमान बदल जाता है और रक्त का प्रवाह पाचन अंगों से हटकर त्वचा की ओर चला जाता है। इससे पाचन की प्रक्रिया बाधित हो जाती है।
Image Credit : Adobe stock

धूम्रपान और चाय

खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीना सामान्य से 10 गुना ज्यादा हानिकारक होता है। वहीं चाय में मौजूद टैनिन भोजन से आयरन के अवशोषण को रोक देता है।
Image Credit : Adobe

क्या करें?

बेहतर पाचन के लिए भोजन के बाद कम से कम 100 कदम टहलें (वज्रासन में बैठना भी उत्तम है) और पानी कम से कम 45 मिनट बाद ही पिएं।
Image Credit : Adobe

क्या सूखे मेवे भी नुकसानदायक हो सकते हैं?

Freepik.com
Read Now