अमर उजाला
Thu, 6 November 2025
हमारे समाज में एक आम धारणा है कि मूड स्विंग्स केवल महिलाओं में होता है।
मगर सच्चाई यह है कि यह किसी को भी हो सकता है, लेकिन महिलाओं में हार्मोनल बदलावों के कारण थोड़ा अधिक होता है।
लेकिन लड़कों में होने वाले मूड स्विंग्स के कारण और अभिव्यक्ति थोड़ा अलग हो सकता है। पुरुषों में मूड स्विंग्स अक्सर टेस्टोस्टेरोन के स्तर में उतार-चढ़ाव से जुड़े होते हैं।
जैसे-जैसे पुरुषों की उम्र बढ़ती है, टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता जाता है, जिससे चिड़चिड़ापन, निराशा और अचानक मूड बदलने की समस्याएं हो सकती हैं।
इसके अलावा काम, करियर और आर्थिक जिम्मेदारियों से जुड़ा तनाव भी पुरुषों में मूड स्विंग्स का सबसे बड़ा कारण है।
साथ ही पर्याप्त और गहरी नींद न लेने से भी मूड स्विग्स हो सकता है, जिससे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या निराशा महसूस होती है।
डेंगू में बकरी का दूध पी सकते हैं?