अमर उजाला
Thu, 31 October 2024
शरीर में विषाक्त पदार्थों के बढ़ने से कई प्रकार की बीमारियों और पाचन की दिक्कत बढ़ सकती है।
बॉडी डिटॉक्स करने के लिए कुछ खास ड्रिंक्स आपकी मदद कर सकते हैं। इसका सेवन जरूर करें।
सबसे पहले जरूरी है कि दिनभर में आप कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
नींबू और अदरक का पानी पीने से शरीर से विषाक्तता कम होती है। ये पाचन को ठीक रखने में भी लाभकारी है।
खीरे-पुदीने का पानी पीने से न सिर्फ शरीर हाइड्रेट रहता है साथ ही ये बॉडी डिटॉक्स करने का भी अच्छा तरीका है।
दिन में दो कप ग्रीन-टी पीने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और शरीर अधिक कैलोरी बर्न कर पाता है।
दिवाली में सांस के मरीज जरूर बरतें ये सावधानियां